आगरालीक्स… कोरोना संक्रमण में 117 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच दर्शकों को देखने को मिला, बिना दर्शकों के वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच बुधवार से टेस्ट मैच शुरू हुआ।
साउथैम्पटन में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, 17.4 ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए, इसके बाद तेज बारिश होने लगी, रोशनी कम होने से आगे मैच नहीं हो सका। पहले दिन 17.4 ओवर हुए, अब हर रोज 98 ओवर डाले जाएंगे।
15 मार्च से बंद है अंतरराष्ट्रीय मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कोरोना संक्रमण के चलते 15 मार्च 2020 से बंद है, 117 दिन बाद कोई मैच खेला गया, 46 साल पहले लंबे समय तक क्रिकेट मैच नहीं खेले गए थे।