आगरालीक्स …आगरा में ताजमहल से लेकर स्विमिंग पूल से लेकर स्पोटर्स स्टेडियम, पार्क, अपार्टमेंट और कॉलोनी में योगा। फोटो में देखें योगा दिवस।
आगरा में “योग स्वयं एवं समाज के लिए“ थी पर सुबह एकलव्य स्टेडियम में मुख्य अतिथि प्रो. एस पी सिंह बघेल , केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन,पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज, जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में योग के महत्व का संदेश दिया। साथ ही तहसील, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में समस्त ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक परिसर, पुलिस लाइन, लालकिला,एतिहासिक स्थल व शहर के विभिन्न पार्कों में योग किया गया।
