आगरालीक्स…इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर किया हमला. 53 छात्राओं सहित 70 की मौत. ईरान के रक्षा मंत्री की मौत का भी दावा. ईरान का पलटवार—पांच देशों में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
पश्चिम एशिया में शनिवार को तनाव छा गया है. अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमले किए हैं. ईरान की राजधानी तेहरान के साथ कई शहरों पर एक साथ हमले हुए हैं. वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए पांच देशेों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इस्राइल के हमले में ईरान के अंदर 53 छात्राओं सहित 70 की मौत हुई है. वहीं ईरान के रक्षा मंत्री और सैन्य कमांडर के भी मारे जाने का दावा किया गया है. वहीं अमेरिकी प्रेसीडेंट ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य एक सुरक्षित राष्ट्र सुनिश्चित करना है और वे चाहते हैं कि लोगों को आजादी मिले.प्राथमिक स्कूल पर हुआ हमला
रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि दक्षिणी ईरान के होरमुजगान प्रांत के मिनाब शहर में लड़कियों के एक प्राथमिक स्कूल पर हमला किया गया है. इसमें 53 छात्राओं की मौत की सूचना है. इस घटना के बाद इंटरनेशनल स्तर पर चिंता और प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. तुर्किये ने सभी पक्षों से तुरंत हमले रोकने की अपील की है. तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि मौजूदा घटनाक्रम ऐसे उकसावे हैं जो बड़े सैन्य संघर्ष को जन्म दे सकते हैं.