आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले मिलावट की जांच. खोयामंडी में लिया खोये का नमूना, मिठाई की दुकान से गुझिया का सैंपल भी जांच को भेजा
आगामी होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आगरा की टीम द्वारा विशेष छापामारी एवं जाँच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, आगरा की टीम द्वारा खोयामंडी बालूगंज आगरा से एक खोये का नमूना एवं जय दाऊ जी मिष्ठान भण्डार, खेरागढ़, आगरा से गुझिया का नमूना संग्रहीत किया गया.विभाग द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी है. आमजन से अपील है कि खाद्य पदार्थ क्रय करते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी.