Tuesday , 21 April 2026
Home सिटी लाइव Janakpuri Aayojan Place Vijay Nagar Colony may change says MLA Jagan Prasad Garg in Agra
सिटी लाइव

Janakpuri Aayojan Place Vijay Nagar Colony may change says MLA Jagan Prasad Garg in Agra

107

आगरालीक्स… आगरा में जनकपुरी आयोजन को लेकर छिडा विवाद बढता जा रहा है, विजय नगर कॉलोनी की जगह किसी दूसरे स्थान पर जनकपुरी आयोजन हो सकता है, इसे लेकर कल 25 जून को निर्णय लिया जाएगा।
इस बार जनकपुरी आयोजन विजय नगर कॉलोनी में प्रस्तावित किया गया है, पहले दिन से ही आयोजन समिति के पदों को लेकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसके बाद दो आयोजन समिति बना ली गईं, हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ लेकिन दोबारा से विवाद खडा हो गया है। ऐसे में शनिवार को श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने दोनों आयोजन समिति के पदाधिकारियो के साथ बैठक की। दोनों में विवाद शांत होने के बाद बढता चला गया, ऐसे में उन्होंने 25 जून तक पदों पर आम सहमति न बनने पर जनकपुरी आयोजन विजय नगर की जगह दूसरी जगह सजाने की चेतावनी दी है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष कर चुके हैं इस्तीफा की पेशकश
19 जून 2018 को आगरा में भव्य राम बारात और जनकपुरी आयोजन होता है, जनकपुरी आयोजन के लिए एक क्षेत्र चुना जाता है। वहां विकास कार्य किए जाते हैं और स्थानीय लोग भी चंदा कर आयोजन को भव्य बनाते हैं। उसी क्षेत्र से राजा जनक बनाए जाते है। इस बार जनकपुरी का आयोजन विजय नगर कॉलोनी में होने जा रहा है। विजय नगर कॉलोनी में जनकपुरी आयोजन के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है, इसमें अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी बनाए गए। इसमें मेयर नवीन जैन सहित कमला नगर के लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शुरू हो गया है, एक आयोजन समिति बनने के बाद दूसरी आयोजन समिति बना ली गई।
भावुक हुए अध्यक्ष, छोड रहा हूं पद
जनकपुरी आयोजन के लिए बुधवार को विजय नगर में बैठक हुई, इस बैठक में अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी भावुक हो गए। उनका दर्द जुबां पर आ गया, कहा कि जो विरोध कर रहे हैं वे भी मेरे हैं, मैं उनसे अलग नहीं रह सकता है। यह विरोध मेरे अध्यक्ष बनने से है तो मैं अभी पद छोड देता हूं। यह सुनकर बैठक में सन्नाटा छा गया, इसके बाद वरिष्ठ लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। बैठक में कई निर्णय लिए गए, इसमें एक निर्णय यह भी लिया गया कि आयोजन समिति के पदाधिकारियों के चयन के लिए एक कमेटी बनाई गई है। बैठक में विजय दत्त पालीवाल, रवि अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, अनुज सिंघल, ने सभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, सीए सर्वेश वाजपेयी, प्रवीन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

सिटी लाइव

Agra Janakpuri mahotsav 2025: Murari Prasad Agarwal became the president of Janakpuri Festival Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने मुरारी प्रसाद अग्रवाल. दूसरी...

सिटी लाइव

Agra News: Maa Chamunda’s Kalash Yatra in Agra was a wave of devotion, 3 thousand devotees participated…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, 3...

सिटी लाइव

Agra News: The executive committee of Shri Banke Bihari Satsang Samiti (Regd.) of Agra for the session 2025-27 has been declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) की सत्र 2025-27 की...

सिटी लाइव

Agra News: Varun Dagar’s dance rocked the grand finale of Spicy Sugar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्पाइसी शुगर के ग्रांड फिनाले में वरुण डागर के डांस...

error: Content is protected !!