Thursday , 23 April 2026
Home सिटी लाइव आगरा में जगन्नाथ यात्रा में रॉक बैंड पर संकीर्तन
सिटी लाइव

आगरा में जगन्नाथ यात्रा में रॉक बैंड पर संकीर्तन

126

आगरालीक्स…. आगरा में जगमग रोशनी और सतरंगी फूलों से सजा कमला नगर का जगन पार्क मानों बृजधाम हो गया हो। छप्पन भोग के साथ रंग बिरंगे फूलों से सजे श्री जगन्नाथ जी, सुभद्रा और बल्देव जी के फूल बंगले को देख हर भक्त बलिहारी करता दिखा। शंखनाद के बाद मृदंग और मंजीरों संग आरती और फिर उसके बाद संकीर्तन। वहीं रॉक बैंड पर संकीर्तन और रासलीला का मंचन पूरव के साथ पश्चिम में भी कृष्ण की भक्ति में रंगने का संदेश दे रहा था।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का समापन आज कमला नगर स्थित जगन पार्क में फूल बंग्ला, छप्पन भोग व सांस्कृतिक कार्यक्रम संग हुआ। डॉ. अनुराधा शर्मा ने अपनी 20 लोगों की टीम (दूरदर्शन के कलाकारों) के साथ ओडिसी, कथक व भरतनाट्यम के अलावा रासलीला प्रस्तुत की। पद्मश्री डॉ. अनुपम शर्मा के शिष्य देवेन्द्र शर्मा (पद्मस्री) ने तीन लोगों की मंडली के साथ गीत गोविन्द (जय-जय देव हरे) प्रस्तुत किया तो भक्तजन भी झूमने को मजबूर हो गए। इस्कॉन पंजाबी बाड़ा (दिल्ली) के हेड रक्षक माधव प्रभु के नेतृत्व में रॉक बैंड कीर्तन प्रस्तुत किया गया। छप्पन भोग के उपरान्त सबी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हरे कृष्णा हरे कृष्णा… संकीर्तन के साथ हुआ। संचालन द्वारिका इस्कॉन (दिल्ली) के अध्यक्ष अमोग लीला प्रभु ने किया।
यह रहे उपस्थित
बृजमोहन बंसल राहुल बंसल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, अमित बंसल, अखिल बंसल, रमा शंकर अग्रवाल, विजय बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, बृजमोहन बंसल, विकास बंसल, अंता भाई, जिप्पी गोयल, राकेश अग्रवाल, आकांक्षा, भरत शर्मा, अजय तिवारी, कपिल अग्रवाल, वेद प्रकाश बंसल,संजय पार्षद, डॉ. मयंक मित्तल, संतोष मित्तल, अरविन्द स्वरूप दास, हरि प्रभु, राधा श्याम प्रभु लाल सिंह, अनिल चंद्र अग्रवाल, गोपाल नारायण आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

सिटी लाइव

Agra Janakpuri mahotsav 2025: Murari Prasad Agarwal became the president of Janakpuri Festival Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने मुरारी प्रसाद अग्रवाल. दूसरी...

सिटी लाइव

Agra News: Maa Chamunda’s Kalash Yatra in Agra was a wave of devotion, 3 thousand devotees participated…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, 3...

सिटी लाइव

Agra News: The executive committee of Shri Banke Bihari Satsang Samiti (Regd.) of Agra for the session 2025-27 has been declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) की सत्र 2025-27 की...

सिटी लाइव

Agra News: Varun Dagar’s dance rocked the grand finale of Spicy Sugar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्पाइसी शुगर के ग्रांड फिनाले में वरुण डागर के डांस...

error: Content is protected !!