Tuesday , 24 November 2026
Home बिगलीक्स 3 friends drown in Yamuna in Agra, 2 dead body found
बिगलीक्स

3 friends drown in Yamuna in Agra, 2 dead body found

193

आगरालीक्स …आगरा में यमुना में तीन दोस्त डूबे, दो के शव निकाले गए, तीसरे की तलाश में रात में गोताखेर लगे हुए हैं।
सोमवार कोशास्त्रीपुरम निवासी सोनू पुत्र टीकाराम, राजकुमार पुत्र किशनलाल वर्मा, पंकज पुत्र अनिल, सोनू पुत्र बबलू वर्मा, सनी पुत्र राजेश जाटव और आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी आकाश पुत्र फूल सिंह वर्मा सहित छह दोस्त एक बाइक और एक एक्टिवा से दोपहर दो बजे सिंकदरा क्षेत्र में कैलाश घाट पहुंचे। वे घाट से पहले ही यमुना में नहाने लगे। शास्त्रीपुरम निवासी सोनू पुत्र टीकाराम, राजकुमार पुत्र किशनलाल वर्मा, पंकज पुत्र अनिल, सोनू पुत्र बबलू वर्मा, सनी पुत्र राजेश जाटव और आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी आकाश पुत्र फूल सिंह वर्मा थे।
दोस्तों के सामने तीन डूबे
यमुना में पानी अधिक देखकर राजकुमार किनारे पर ही खड़ा रहा। जबकि सोनू पुत्र टीकाराम और राजेश पानी अधिक देखकर किनारे से ही वापस हो गए। सोनू पुत्र बबलू, सनी और आकाश यमुना में गहरे पानी में चले गए और डूब गए। किनारे खडे़ दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवकों की तलाश शुरू करा दी। शाम साढ़े छह बजे तक सोनू और सनी के शवों को गोताखोरों ने निकाल लिया। देर रात तक गोताखोर आकाश की तलाश करते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि देर रात तक तलाश के बाद भी तीसरे युवक का पता नहीं चला। अब सुबह गोताखोरों से फिर उसकी तलाश कराई जाएगी।
पानी में कूदते ही डूबे
चामुंडा देवी मंदिर के पास से बने रास्ते से होकर वे यमुना किनारे पहुंच गए। वहां गहरा पानी था और गड्ढे भी थे। पानी में कूदते ही वे डूब गए।
इंटरनेट फोटो

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

error: Content is protected !!