Friday , 4 September 2026
Home आगरा Jagdishpura Land Scam: Agra Police arrest Uma Devi, who lodge FIR against SO, Builder and others…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Jagdishpura Land Scam: Agra Police arrest Uma Devi, who lodge FIR against SO, Builder and others…#agranews

407

आगरालीक्स…आगरा के हाईप्रोफाइल जगदीशपुरा जमीन मामले में जिस उमा देवी की तहरीर पर बिल्डर कमल चौधरी, एसओ सहित 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, उन्हीं उमादेवी सहित छह को फर्जीवाड़े में पुलिस ने किया अरेस्ट

आगरा के फरवरी 2024 में जगदीशपुरा के बैनारा फैक्ट्री के पास 10 हजार वर्गगज जमीन ​कब्जाने के लिए साजिश रची गई थी, फैक्ट्री में रह रहे रवि कुशवाह और उसके परिजनों को दो फर्जी मुकदमे में जेल भेज कर जमीन पर कब्जा कर लिया गया। इस मामले में फैक्ट्री की मालिकन बताते हुए उमा देवी ने जगदीशपुरा के तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार, बिल्डर कमल चौधरी उनके बेटे धीरू चौधरी सहित 18 को नामजद किया गया था। इसमें एओ जितेंद्र कुमार सहित तीन को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था। जबकि बिल्डर कमल चौधरी को कोर्ट से राहत मिल गई थी।

उमा देवी का वारिसाना हक निकला फर्जी
पुलिस जांच में सामने आया था कि 10 हजार वर्गगज जमीन टहल सिंह की थी, उमा देवी ने सदर तहसील में टहल सिंह का म्रत्यु प्रमाण पत्र लगाते हुए दावा किया था कि वे उनके ससुर हैं, उनके पति जसवीर की भी मौत हो चुकी है। जबकि टहल सिंह जिंदा हैं, वे लुधियाना पंजाब में रह रहे थे, टहल सिंह ने आगरा आकर अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद मामला ही बदल गया।

पुलिस ने उमा देवी को अरेस्ट कर जेल भेजा
टहल सिंह ने अपने बयान में कहा कि वह जिंदा हैं और बोदला मार्ग पर बैनारा फैक्ट्री के पास उनकी ​जमीन है, उन्होंने यह भी कहा कि वे उमा देवी को नहीं जानते हैं, जसवीर सिंह उनके पुत्र नहीं हैं। इस मामले में टहल सिंह का फर्जी म्रत्यु प्रमाण पत्र लगाकर खुद को वारिस बताने पर पुलिस ने मंगलवार को उमा देवी को अरेस्ट कर लिया, उमा देवी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

इन्हें भेजा गया जेल
पुलिस ने इस मामले में उमा देवी, मोहित कुशवाहा, शंकरिया कुशवाहा, रवि कुशवाहा, धर्मेंद्र और राजू को जेल भेज दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!