आगरालीक्स.. आगरा में माता जानकी से विवाह के लिए बारात लेकर प्रभु श्रीराम जनकपुरी पहुंच गए। बैंड बाजों के साथ जनकपुरी में रामबारात का भव्य स्वागत किया गया। आज शाम सात बजे से प्रभु श्रीराम, माता जानकी के साथ भरत, लक्ष्मण, शस्त्रुधन सहित जनक मंच पर पहुंचेंगे, प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए संजय प्लेस में सजी जनकपुरी में भीड़ उमड़ी।
मंगलवार शाम को श्रीमनकामेश्वर मंदिर से श्री रामबारात शुरू हुई, दरेसी, बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया आजम खां होते हुए बुधवार सुबह रामबारात जनकपुरी, संजय प्लेस में पहुंची। यहां रामबारात का भव्य स्वागत किया गया।
तुलसी सालिगराम का होगा विवाह
रामबारात जनकपुरी पहुंच गई है, यहां नारायण बिल्डिंग और आंनद वृंदावन पार्किंग में सजे पंडाल में तुलसी और सालिगराम का विवाह हो गया।
रात को दर्शन देंगे प्रभु श्रीराम
संजय प्लेस पुलिस चौकी के पास अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बने जनकमहल से बुधवार रात सात बजे प्रभु श्री राम, माता जानकी सहित दर्शन देंगे।