आगरालीक्स.. आगरा से बडी खबर, विश्व हिंदू संगठन के प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार का बडा फैसला, 35 साल से संगठन से जुडे मनोज कुमार ने सभी पदों से इस्तीफा दिया, उनके डॉ प्रवीन भाई तोगडिया द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार की दो घंटे पहले फेसबुक पर की गई पोस्ट के बाद कमेंट आने लगे हैं।
विहिप से दायित्व मुक्ति ले रहा हूं
आज से 35 साल पहले भगवा ध्वज को प्रणाम कर संकल्प लिया था भारत माता को विश्व विजेता बनाएंगे ।यह संकल्प मैंने अपने चाचा जी के साथ लिया था जो आज भी संघ का काम निष्ठा और प्रमाणिकता से कर रहे हैं ।घर से कोई प्रचारक पूर्णकालिक होना चाहिए क्योंकि घर में प्रचारकों का आना जाना था ।उनको देखकर और चाचा जी के समर्पण को देखा प्रचारक पूर्णकालिक बनने का संकल्प लिया ।22 साल के प्रचारक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए ,कठिनाइयों का सामना किया पर हमेशा संगठन कार्य को ही महत्व दिया ।पर आज वह विचार संगठन से गौणहै ।व्यक्ति से बड़ा संगठन , संगठन से बड़ा विचार पर कुछ लोग दायित्व के लिए ही कार्य कर रहे हैं ।और चाटुकारिता की हद इतनी बढ़ गई है कि वह कुछ भी कर सकते हैं ।किसी भी षड्यंत्र तक जा सकते हैं ।और किसी को भी निकलवा सकते हैं ।कहते हैं संगठन में तो हमारी ही चलती है ।मैं आज ऐसे संगठन से दायित्व मुक्ति ले रहा हूं ।डॉक्टर हेडगेवार जी ने भी उस समय की राष्ट्रवादी कांग्रेस से इसलिए मुक्ति ली थी क्योंकि वह व्यक्ति प्रधान हो गए थे ।विचार नहीं विचारों के लिए मतभेद था ,सत्ता की लोलुपता थी ,वंदे मातरम जैसा राष्ट्रगान का भी अपमान हो रहा था उस समय डॉक्टर साहब ने 4, 5 सेवड़ा नाक पोछने वाले बच्चों के साथ संघ का बीज रोपण किया था ।आज उसी संगठन से यह विचार गुण दिखाई देते हैं ना राम मंदिर चाहिए ,ना धारा 370 और ना ही गौरक्षा ।उन्हें चाहिए तो सिर्फ़ और सिर्फ़ सत्ता ।हमने सत्ता के लिए अपना घर परिवार अपनी जवानी नहीं दी थी ।हमें ना सत्ता चाहिए ,ना हमें नेता बनना है हमें चाहिए हिंदुत्व की विचारधारा ….जिसके लिए राम ने 14 वर्ष का वनवास भोगा था ।हमें चाहिए अयोध्या में राम मंदिर ।बंधुओं मैं इन दिनों में अस्वस्थ हूँ।किसी भी संगठन के पदाधिकारी ने ना तो चिंता की और ना ही पूछा ।इसलिए जिस संगठन में संगठन के स्थापना कल के उद्देश्य अंतिम प्राथमिकता में हों, जहाँ पूर्णकालिक कार्यकर्ता की तुलना निम्बू से की जाती हो कि जितना निचोड़ना(शोषण) हो निचोड़ लो और फेंक दो ,ऐसे संगठन से मैं संपूर्ण दायित्वों से मुक्ति ले रहा हूं ।जय श्री राम….
फाइल फोटो
24 जून की विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार की फेसबुक वॉल की पोस्ट
