Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Janakpuri, Dayalbagh 2022: Janak Mahal build on Theme of Janaki Mahal with 15000 bamboo in Dayalbagh, Full detail #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Janakpuri, Dayalbagh 2022: Janak Mahal build on Theme of Janaki Mahal with 15000 bamboo in Dayalbagh, Full detail #agra

442

आगरालीक्स… आगरा में जनक महल के लिए 15 हजार बल्लियां लगेंगी, 1500 लोग बैठ सकेंगे। कहां बन रहा है जनक महल और कैसा होगा, यह जानने के लिए क्लिक करें,।

आगरा में 21 से 23 सितंबर तक दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, 21 सितंबर को राम बारात निकलेगी और सुबह के समय 22 सितंबर को जनकपुरी पहुंच जाएगी। इसके लिए दयालबाग क्षेत्र में जनकपुरी सजाई जा रही है। नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर दयालबाग में जनक महल बनाने का काम शुरू हो गया है, बल्लियां लग गई हैं।

जानकी मंदिर नेपाल


यहां बन रहा 4500 वर्ग मीटर पर जानकी मंदिर
खंदारी चौराहे से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर चले , यह रोड दयालबाग 100 फुट रोड की तरफ टर्न हुआ है। जब इस रोड पर जाते हैं तो बाईं तरह कई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग हैं, मंगलम शिला और पुष्पांजलि के बीच में 4500 वर्ग मीटर के खाली प्लाट में जनकपुरी के लिए जनक महल का निर्माण शुरू किया गया है।
जानकी मंदिर से विदा होंगी माता जानकी, 1500 लोग बैठ सकेंगे
हरिओम टेंट एंड कांट्रैक्टर्स द्वारा जनकपुर-नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर जनक महल बनाया जा रहा है। कोलकाता के 65 कारीगरों द्वारा 160 फुट चौड़े और 110 फुट ऊंचे जनक महल को 15 हजार बांस बल्लियों के सहारे साकार किया जाएगा। थर्माकोल पर हल्की स्वर्णिम आभा के साथ श्वेत रंग में तीन बड़ी बुर्जियों, मेहराबों और झरोखों के साथ जनक महल की आभा अद्वितीय होगी। एक हजार सुसज्जित गमले और चार फव्वारे इसका आकर्षण बढ़ाएंगे। लगभग 1500 लोगों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियां लगाई जाएंगी। लगभग 40 दिन में जनक महल पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
जय श्री राम के गूंजे जयकारे
बुधवार को निर्माणाधीन परिसर में श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने जनक परिवार संग विधि विधान से वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा भूमि पूजन किया और जनक महल की प्रतिकृति का पोस्टर भी जारी किया।
पंडित समय लाल शास्त्री और आचार्य जितेंद्र मोहन जी ने हवन पूजन के साथ-साथ पृथ्वी से अंतरिक्ष तक की शांति के लिए सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे रह-रहकर गूँजते रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!