Monday , 16 February 2026
Home अध्यात्म Janakpuri Organising Committee cancelled in Agra
अध्यात्म

Janakpuri Organising Committee cancelled in Agra

janak 2
आगरालीक्स…..
श्री राम और जानकी के विवाह के भव्य आयोजन के लिए जनकपुरी महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों में कोई मनमुटाव और विवाद न हो, इसके लिए अनूठी पहल की गई है। शनिवार को श्री जनकपुरी महोत्सव समिति को भंग कर दिया गया। अब कोई पदाधिकारी नहीं होगा। सभी सदस्यों के रूप में कार्य करेंगे। गांधी नगर में महोत्सव  समिति के कार्यों को लेकर निर्णय लेने के लिए एक 11 सदस्यीय कोर कमेटी बनाई जाएगी। इसमें सारे सदस्य ही होंगे, किसी को कोई पद नहीं दिया जाएगा। योगेंद्र सिंह चौहान को मार्गदर्शक बनाया गया है।
पूर्व अध्यक्ष ने दिया था इस्तीफा
गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया, लोगों के समझाने पर फिर इस्तीफा वापस भी ले लिया था। शनिवार को रामप्रताप चौहान ने गांधीनगर पार्क में मीडिया को समिति के भंग होने की जानकारी दी। इस दौरान सभी पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने निर्णय पर खुशी जताई और सबसे बढ़िया जनकपुरी सजाने का दावा किया।
रामप्रताप सिंह चौहान के पिता योगेंद्र सिंह चौहान को सर्वसम्मति से मार्गदर्शक बनाया गया। वह 83 वर्ष के हैं। वह भाजपा के जिलाध्यक्ष और दो बार क्षेत्र के पार्षद भी रह चुके हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 15 February 2026

आगरालीक्स…महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव और माता पार्वती की...

अध्यात्म

Mahashivratri 2026: Know the worshhip method of festival..#agranews

आगरालीक्स..महाशिवरात्रि 15 फरवरी को. जानें कैसे करें अपने परमपिता परमेश्वर शिव की...

अध्यात्म

Mahashivrtri 2026: Worshiping the idol of Lord Shiva also has a different significance

आगरालीक्स…शिव लिंग के साथ भगवान शिव की दिव्य प्रतिमाओं के बारे में...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 12 February 2026

आगरालीक्स…इन राशि वाले जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ. पढ़ें 12 फरवरी...

error: Content is protected !!