Friday , 16 January 2026
Home agraleaks SP leaders spark fresh controversy in Laptop distribution Programme in Agra
agraleaks

SP leaders spark fresh controversy in Laptop distribution Programme in Agra

lap 5
आगरालीक्स……
आगरा में मेधावियों को लैपटॉप बांटने के लिए सजे सपा के मंच पर सपा के वरिष्ठ नेता और उन्हीं की पार्टी के सपा नेता में ठन गई। हुआ यह कि सूरसदन में कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होना था, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन समय से पहुंच गए, इसके बाद एक के के बाद एक राज्य मंत्री राम सकल गुर्जर, पूर्व राज्यमंत्री शिवकुमार राठौर, विधायक छोटेलाल वर्मा, मेयर इंद्रजीत आर्य, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह भी आ गए। मगर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अरिदमन सिंह 12 बजे तक नहीं आए। इसके चलते कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका।
हम क्या किसी से कम हैं, कार्यक्रम शुरू करो
कार्यक्रम शुरू न होने पर मंच से सीधी बात बोलने वाले राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन खडे हो गए, उन्होंने डीएम पंकज कुमार से कहा कि कार्यक्रम शुरू करो, कोई देर से आएगा तो हम बैठे रहेंगे क्या, हम क्या किसी से कम हैं। मामला बिगडता देखा डीएम पंकज कुमार ने स्थिति को भांपते हुए कहा कि मंत्री जी रास्ते में है, इसके कुछ देर बाद ही मंत्री आ गए और इसके बाद ही कार्यक्रम शुरू किया।
एक साल का इंतजार, हुई लूटपाट
लैपटॉप वर्ष 2014 के मेधावियों को दिए गए। इसके लिए वे एक साल से इंतजार कर रहे थे। यही नहीं सूरसदन में तमाम ऐसे छात्र भी पहुंच गए जिनका लैपटॉप लाभार्थियों की सूची में नाम नहीं था। इस पर उन्होंने वितरण के बाद बचे 15 लैपटॉप के लिए लूटपाट मचा दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!