मथुरालीक्स…कुछ ही देर में जन्मेंगे कृष्ण कन्हाई, जन्मभूमि पर शाम तक 25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन. वृंदावन में भी दर्शन को लंबी लाइनें…देखें वीडियो
देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है. मथुरा—वृंदावन में इस समय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है. सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस जन्मोत्सव में शामिल हुए और उन्होंने भी आराध्य के दर्शन कर पूजा अर्चना की. इसके अलावा देशभर से लाखों लोग यहां पहुंचे हुए हैं. एक अनुमान के अनुसार शाम तक 25 लाख लोगों ने जन्मस्थान पर भगवान के दर्शन किए तो वहीं वृंदावन में भी लाखों लोग मंदिरों में दर्शन पहुंच रहे हैं. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी हैं.12 बजे जन्मेंगे भगवान
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर जी सोने—चांदी के तारों का इस्तेमाल किए हुए पोशाक पहने हैं. कपड़े में इंद्रधनुष के सात रंगों को रखा गया है.जन्मभूमि मंदिर को आपरेशन सिंदूर की थीम पर सजाया गया है. जिस फूल बंगला में ठाकुरजी विराजे हैं उसे सिंदूरी फूलों से सजाया गया है. रात 12 बजे भगवान का अवतरण होगा और उनका अभिषेक किया जाएगा. रात दो बजे तक श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे.