यमुना एक्सप्रेस वे से वाटर वक्र्स आने के लिए यमुना पर बने पुराने जवाहर पुल पर यातायात का दबाव बढता जा रहा था। रामबाग से वाटरवक्र्स पहुंचने से ठीक आखिरी दो पिलर पहले का यह हिस्सा हवा में है। पिलर और टुकडे के ज्वाइंट पर ही बियरिंग है, इसका एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बाहरी दीवार भी टूट गई है। दो बियरिंग दिख रही हैं। इनमें से एक अपने स्थान से हिल गई है और दूसरी गिर पडी है। पुल के नीचे से इसे देखा जा सकता है। भारी वाहन इस टुकडे से गुजरते हैं तो यह हिस्सा कई इंच नीचे धंस जाता है, चार से छह इंच की जंप होती है।
बियरिंग के पूरी तरह से डैमेज हो जाने पर बडा नुकसान हो सकता है। इसे देखते हुए एनएचएआई ने रविवार आधी रात को आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि एनएच टू पर यमुना पर बना जवाहर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे देखते हुए हल्के कॉमर्शियल वाहन, बस ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
एक महीने तक बंद रहेगा पुल
एनएसएआई के अधिकारियों का कहना है कि क्षतिगस्त जवाहर पुल की मरम्मत में एक महीने का समय लग सकता है। इस दौरान पुल पर भारी वाहनों का आवगमन बंद रहेगा।
Leave a comment