Tuesday , 22 April 2025
Home बिगलीक्स Man killed in clash in Agra, Inspector line haazir
बिगलीक्स

Man killed in clash in Agra, Inspector line haazir

ssp
आगरालीक्स
……आगरा में दो समुदायों में हुए विवाद के बाद पथराव और फायरिंग में एक की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने इंस्पेक्टर सत्य पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोपियों की धरपकड के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
आलमगंज के मोहल्ला सैयदपाड़ा में लीशेर और युसुफ के बीच 200 वर्ग गज के प्लाट को लेकर विवाद है। रविवार रात करीब दस बजे अलीशेर और युसुफ में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग पिस्टल और तमंचे निकाल लाए। छतों से पथराव किया गया।
खालिद का बेटा जावेद घर के बाहर खड़ा बवाल को देख रहा था। तभी एक गोली उसके सीने में आकर लगी। उसे परिवारीजन पहले पुष्पांजलि और फिर जीजी नर्सिंग होम ले गए। जीजी में डाक्टरों ने उसे मृत बताया। दूसरे घायल को उसके परिवारीजन इलाज के लिए ले गए। समाचार दिए जाने तक उसके नाम का पता नहीं चल पाया था। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी आरके सिंह, सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव चार थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। बलवाइयों केघर दबिश दी गई लेकिन वहां सिर्फ महिलाएं मिलीं। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस अपनी ओर से बलवे और हत्या का केस दर्ज करेगी। आरोपियों पर कडी़ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : BJP Worker car hit Property Dealer Car, Vidoe viral#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भाजपा महानगर अध्यक्ष लिखी कार के प्रोपर्टी...

बिगलीक्स

Agra News : Vaccination prevent children from 11 diseases#Agra

आगरालीक्स..Agra News : . बच्चों को कब कौन सी वैक्सीन लगवाएं, जानें।...

बिगलीक्स

Agra News : 32 year old businessman set himself fire in front on Woman friend in hotel died#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के होटल के कमरे में ​महिला मित्र...

बिगलीक्स

Agra News : Heat wave alert, Treatment facility in health center#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में लू का यलो अलर्ट जारी किया...

error: Content is protected !!