आगरालीक्स.. आगरा में जेईई एडवांस 27 सितंबर को होगी, आईआईटी सहित 23 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 11 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की जेईई मेंस में सफल रहे परीक्षार्थी ही जेईई एडवांस में शामिल होंगे। आगरा में गांव सहारा स्थित आरसीएस महाविद्यालय, कुबेरपुर स्थित देव टेक्निकल कैंपस, सिकंदरा स्थित आरकेजीएम और डीईपीजी कॉलेज के साथ रोहता स्थित कुनाल टेक्निकल कैंपस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर ढ़ाई से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में शामिल होना अनिवार्य होगा।