आगरालीक्स.. आगरा में सीबीएसई के 10 वीं की गणित की कंपार्टमेंट परीक्षा में 1168 छात्र शामिल हुए।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं गणित की पूरक परीक्षा में स्टेंडर्ड और बेसिक दोनों ही पेपर के लिए 1252 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1168 ने परीक्षा दी।
सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. रामानंद चौहान ने बताया कि सुबह साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे की पाली में संपन्न हुई परीक्षा में 1168 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 84 ने इसे छोड़ दिया। सभी दस केंद्रों पर 100 से 150 परीक्षार्थी आवंटित थे।