आगरालीक्स……. जेईई एडवांस, मम्मी- पापा डॉक्टर, बेटे ने इंजीनियरिंग को बनाया लक्ष्य, आगरा के श्रेयांश ने पहले प्रयास में मारी बाजी, मुकुल बंसल की 139 वीं रैंक।

एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग में प्रोफसर डॉ. सुरेंद्र पाठक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पाठक के बेटे श्रेयांश पाठक ने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है। श्रेयांश पाठक ने सेंट पीटर्स से 10 वीं करने के बाद दिल्ली से 12 वीं की पढ़ाई की साथ ही जेईई एडवांस की तैयारी की। श्रेयांश बताते हैं कि मम्मी पापा डॉक्टर हैं लेकिन वे इंजीनियर बनना चाहते हैं, इसके लिए उनके परिजन भी तैयार हो गए। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए क्वालिटी समय देने की जरूरत होती है। 10 से 12 घंटे पढ़ाई की।
मुकुंद बंसल की 139 वीं रैंक
जेईई एडवांस में नाई की मंडी निवासी कारोबारी विकास बंसल और कविता अग्रवाल के बेटे मुकुंद बंसल की 139 वीं रैंक आई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, मुकुंद बंसल की जेईई एडवांस में आगरा में सबसे अच्छी रैंक है।