आगरालीक्स…आगरा में ‘आदिपुरुष’ का विरोध. सिनेमाघरों के सामने किया प्रदर्शन . फिल्म को बैन करने की उठी मांग.
बहुचर्चित फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म को बैन करने की याचिका दाखिल होने के बाद अब सिनेमाघरों के बाहर भी फिल्म को लेकर विरोध शुरू हो गया है. आगरा में रविवार को मेहर टॉकीज के बाद योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का पोस्टर हाथ में लेकर नारेबाजी की. फिल्म की टीम को चेतावनी दी कि अगर वह आगरा में आते हैं तो उनका जूते से स्वागत किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से फिल्म को बैन करने की मांग की.

निर्देशक ओम राउत की आदिपुरुष को फिल्म रामायण पर आधारित होकर बनाया गया है. लेकिन फिल्म के किरदारों के लुक और डायलॉग को लेकर यह फिल्म लोगों के निशाने पर है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबर्दस्त ट्रोल किया जा रहा है और फिल्म की काफी आलोचना हो रही है. योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला काम किया गया है.