आगरालीक्स…बृज की काशी और भगवान शिव का तीर्थ बटेश्वर में किया योग.
नवम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को सफल बनाने के लिए योग सप्ताह के चतुर्थ दिवस दिवस भगवान शिव के तीर्थ एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पैतृक गाँव बटेश्वर में रविवार को हज़ारों लोगों ने सामूहिक योग अभ्यास किया। योग अभ्यास का आयोजन डॉ बीआर आंबेडकर विवि आगरा, आयुष विभाग एवं एमआर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

इस दौरान योगाचार्यो ने कॉमन योग प्रोटोकाल के तहत संचलन क्रियाएँ, आसन और अनुलोम विलोम , भ्रामरी जैसे प्रानायाम कराते हुए योग की प्रासंगीकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षाविद डॉ बीके शर्मा ने सभी योगाचार्यों व अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विवि से आये शिक्षाविद व आरएसएस के डॉ सुनील जी, डॉ राजकुमार, आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार, डॉ टीकम सिंह, अंकुश शर्मा, सोनपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, अतुल, मनीष आदि शामिल रहे।