Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Jewar International airport Vs Agra Civil Terminal
बिगलीक्स

Jewar International airport Vs Agra Civil Terminal

184

आगरालीक्स ….आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं बनेगा, अब यह जेवर में बनेगा, आगरा में सिविल टर्मिनल का काम चल रहा है। आखिर क्या माजरा है, भूचाल क्यों आया हुआ है।
सिविल टर्मिनल पर भी नहीं आएंगी इंटरनेशनल फ्लाइट
केंद्र सरकार ने जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ऐलान कर दिया है, ऐसे में आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संभावना समाप्त हो चुकी हैं। इसके साथ ही एक और बडा सवाल खडा हो गया है, वह यहां बनने जा रहे सिविल टर्मिनल से है। सिविल टर्मिनल पर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट उतर सकती हैं लेकिन क्या कंपनियां जेवर, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने पर आगरा में भी फ्लाइट उतारेंगी, यह मुमकिन नहीं है।
योगी सरकार से लगा झटका
केंद्र व राज्य सरकार की सहमति पर खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल बनाया जाना है, इसके लिए जमीन खरीद के लिए 65 करोड दिए जाने थे लेकिन योगी सरकार जमीन खरीद के लिए 65 करोड नहीं दे सकी है।

आंदोलन करेंगे पर्यटन उद्यमी
रविवार को पर्यटन उद्यमियों की बैठक हुई, तय हुआ कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा का हक है और उसे लेकर रहेंगे। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण से ताजनगरी का कोई कनेक्शन नहीं है आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आंदोलन किया जाएगा। पर्यटन उद्यमी राजीव तिवारी, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, आगरा टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी, अप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के उपाध्यक्ष अनूप गोयल, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा, आगरा कैंट टूरिस्ट टैक्सी यूनियन के वकील कुरैशी मौजूद रहे।
खेरिया एयरपोर्ट यह हैं सुविधाएं
खेरिया एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां कस्टम क्लियरेंस के साथ पोर्ट ऑफ एंट्री की सुविधा भी है। यहां के रनवे पर अधिकांश प्लेन लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं। पार्किंग और नाइट लैंडिंग की सुविधा भी है। यहां आइएलएस-2 भी लगा हुआ है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!