Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Jewellers looted in Agra: Injured employee dies after 10 days
agraleaks

Jewellers looted in Agra: Injured employee dies after 10 days

gun
आगरालीक्स.
…… आगरा में सर्राफा कारोबारी के कर्मचारी को गोली मारकर लूट करने वाले गैंग को पुलिस ने 72 घंटे बाद ही पकड लिया, लेकिन घायल कर्मचारी नरेंद्र उर्फ रिंकू की 10 दिन इलाज के बाद मौत हो गई। इससे सर्राफा बाजार  की दुकानें बंद हो गई और शोक व्याप्त है।
आगरा के शाहगंज में 18 अक्टूबर की रात को लक्ष्मीचंद गोविन्द प्रसाद ज्वेलर्स के यहां बदमाश घुस आए थे। उस समय ज्वैलर गोविंद प्रसाद अपने कर्मचारियों के साथ सोना और कैश लेकर शोरूम से बाहर निकल रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने कर्मचारी रिंकू कश्यप के गोली मारकर दहशत पफैला दी और कैश लूटकर फरार हो गए। इसके विरोध में सर्राफा कारोबार बंद रहा और राजनीति शुरू हो गई। भाजपाईयों ने ​पुलिस पर आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक , इसी बीच टूंडला में बदमाशों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। टूंडला निवासी बदमाश दीपू ने चौराहे पर खडे होमगार्ड को आगरा में हुई लूट का बंटवारा कर रहे सन्दीप पुत्र पूरण सिंह नि० दहतोरा थाना सिकंदरा आगरा, अजय पुत्र अमर सिंह नि० 4/59 पृथ्वीनाथ थाना शाहगंज आगरा की मुखबरी कर दी और खुद फरार हो गया। होमगार्ड उन दोनों को पकडकर थाने ले आए। पूछताछ में संदीप और अजय ने वारदता को कबूल कर लिया। बदमाशों से 02 अदद 312 बोर के तमंचे माय जिन्दा कारतूस, लूट के 100 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
अनवर गैंग ने की लूट
सर्राफा कारोबारी से लूट अनवर गैंग ने की थी। यह गैंग पहले भी लूट और हत्या कर चुका है। गैंग ने लूट से पहले रैकी की थी, उन्हें गोविंद्र प्रसाद द्वारा काफी म़ात्रा में सोने के आभूषण और कैश घर ले जाने की टोह लगी थी, इस पर अनवर गैंग ने घटना को अंदाज दिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!