आगरालीक्स……….पुलिस ने कॉल गर्ल रैकेट चलाने वाली युवतियों के ठिकाने पर छापा मारा, वहां पांच युवतियां युवकों के साथ रंगरेलिया मना रही थी, दो युवतियां एक कमरे में दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकडे गए हैं। पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका सहित पांच युवतियां और दो युवकों को हिरासत में लिया है। पांच अक्टूबर को एक किशोरी ने कानपुर पनकी रानीगंज की महिलाओं पर देह व्यापार कराने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, इसके बाद पुलिस ने छापा मारा।
कानपुर के पनकी के गंगागंज के रानीगंज में पुलिस को छापे में सेक्स रैकेट मिला। पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई। यहां एक कमरे में युवक और युवतियां रंगरेलिया मना रहे थे, पुलिस ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड लिया, कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस कॉल रैकेट में शामिल युवतियों की छानबीन में जुटी हुई है। ये नाबालिग लडकियों को जाल में फंसाकर सेक्स रैकैट चलाता था और कॉल गर्ल सप्लाई की जाती थी।
Leave a comment