आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने दिखाया रफ्तार का जौहर. दिल्ली से आगरा एक्सयूवी500 और थार जैसी बड़ी—बड़ी कारों से जब पहुंची धाकड़ महिलाएं तो देखते रह गए लोग. जेके टायर विमिंस ड्राइव 2022 में दिखा महिलाओं का जलवा…
अगर आपको ये लगता है कि महिलाएं ड्राइविंग में परफेक्ट नहीं होती हैं तो आपको जेके टायर विमिंस ड्राइव 2022 की ये रिपोर्ट जरूर देखनी चाहिए. जिसमें महिलाओं ने ना सिर्फ ड्राइविंग में जबरदस्त कंट्रोल दिखाया बल्कि ये भी साबित किया कि हौसला अफजाई हो तो उनमें भी हिम्मत है रफ—टफ ट्रैक पर मुश्किलों को मात देने की. मौका था जेके टायर टाइम्स विमिंस ड्राइव कार रैली का. इसमें काफी संख्या में महिलाएं सशक्तिकरण और महिला कल्याण के साथ ही अन्य सोशल मैसेज देते हुए रंग—बिरंगी पोशाकों में थार, एक्सयूवी 500 सहित अन्य बड़ी कारों से दिल्ली से आगरा पहुंची.

जेके टायर विमिंस ड्राइव 2022 को आज नोएडा से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया. यहां से महिलाओं का सफर आगरा के लिए शुरू हुआ. इस कार रैली में महिलाएं कार ड्राइव करने के साथ ही सोशल मैसेज भी देती दिखीं. कारों पर स्पेशल सोशल मैसेज लगे हुए थे जिससे कि लोगों में एक पॉजिटिव मैसेज जाए. इनमें महिलाएं काफी बेहद स्टाइलिश अवतार में भी दिखीं. यह कार रैली टाइम, स्पीड और डिस्टेंस फार्मेट में आयोजित की गई जिसमें सभी फिमेल प्रतिभागी दिल्ली से आगरा पहुंची. आगरा पहुंचने पर प्रतिभागी आशा भदौरिया, नताशा और सैंडी काफी उत्साहित दिखाई दीं. उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करना अच्छी तरह से जानती हैं. टास्क कितना भी कठिन क्यूं न हो, मुश्किलों का सामना करने में अब महिलाएं भी बहुत आगे हैं.