मथुरालीक्स…संत प्रेमानंद को अपने अंदाज में हंसाने वाले जो—जो और जॉनी हुए चोरी. भावुक कलाकार की अपील—वह दोनों उनकी जान हैं, जो ले गया है, कृपया वापस कर दें..पुलिस कर रही तलाश
वृंदावन के संत प्रेमानंद को अपने अंदाज से हंसा—हंसा कर लोटपोट कर देने वाले जो—जो और जॉनी चोरी हो गए हैं. जयपुर निवासी कलाकार राहुल मिश्रा उनको लेकर अपने साथियों के साथ वृंदावन परिक्रमा के लिए आए थे. परिक्रमा के बाद वे प्रेम मंदिर के निकट स्थित सुखधाम गेस्ट हाउस में कमरा देखने पहुंचे. इस दौरान उनका सामान ई रिक्शा में रखा हुआ था जिसके साथ जो—जो और जॉनी भी थे. वह आश्रम के अंदर बात करने के लिए गए थे लेकिन लौटकर आए तो ई रिक्शा गायब था.राहुल मिश्रा ने काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए कहा है कि वह दोनों की जान है, जो कोई भी उन्हें ले गया है, कृपया वापस कर दें. राहुल ने इसको लेकर पुलिस में भी शिकायत की है. पुलिस अब ई रिक्शा चालक की तलाश कर रही है.