एसएन में सीनियर ने जूनियर डॉक्टर को ओटी में बंद कर बेरहमी से धुना

आगरालीक्स………, एसएन के सर्जरी विभाग में बुधवार रात को जूनियर डॉक्टर सेकेंड ईयर अमित जायसवाल जीओटी के बाहर डयूटी दे रहे थे। उनका आरोप है कि रात 12 30 बजे उनके सीनियर जूनियर डॉक्टर थर्ड ईयर डॉ विकास बंसल वहां आए और उनसे जीओटी में ओ के लिए कहा। इसके बाद अमित जायसवाल को जीओटी में बंद कर अपने साथी डॉ शशि चौरसिया, आशुतोष, न्रपेंद्र शर्मा के साथ मिलकर मारपीट की, मुंह पर पानी डालकर जमकर धुनाई लगाई। गर्दन पर पैर रख कर जान से मारने की धमकी दी। मरणासन्न छोडकर सीनियर चले गए, इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को फोन कर बुलाया, उन्होंने 100 नंबर पर पफोन किया। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद थाना एमएम गेट में सीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, डॉ अमित जायसवाल पर भी कई बार आरोप लग चुके हैं। उन पर नर्सिंग स्टूडेंट से छेडछाड के साथ कई गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद उन्हें कुछ महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। पूर्वांचल के रहने वाले डॉ अमित अपने पिता के जिला पंचायत अध्यक्ष होने की धमकी भी देते हैं।
इसके साथ ही एंटी रैगिंग सेल में शिकायत की गई है। प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment