आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर के मेन मार्केट के मालिक रहे बुजुर्ग को उनके बिजनेस मैन बेटे से घर से बाहर निकाल दिया, दंपत्ति ने पड़ोसी की मदद से वृद्धाश्रम में शरण ली है।
दयालबाग निवासी बुजुर्ग मुन्नालाल मिश्रा की कमला नगर में मैन मार्केट थी। यहां उनकी तीन कोठियां भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि उनके इकलौते बेटे ने मार्केट को अपने नाम कराकर बेच दिया। आवास विकास कालोनी स्थित दो कोठियों को अपने नाम कराने के लिए बेटे ने मां नीलम को मनोरोगी साबित करने की कोशिश की। उन्हें मानसिक आरोग्यशाला में भर्ती करा दिया। करीब दो महीने मानसिक आरोग्यशाला में रहने के बाद नीलम वापस आईं तो बहू ने सास-ससुर के साथ गालीगलौज कर दी। उनकी पुत्रवधू एक स्कूल में शिक्षिका है। इससे नीलम तनाव में आ गईं। मुन्नालाल ने पत्नी को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बेटा यहां भी मां को देखने नहीं आया। इसी बीच बेटी को भी घर से निकाल दिया। वह बड़ी बहन के घर पर रह रही है।
सुनने वाले भी भावुक हुए
उधर, नीलम को इलाज के बाद मुन्नालाल घर लेकर आए तो उन्हें दो दिन तक खाना नहीं दिया। इस पर तीन दिन पहले एक पड़ोसी उन्हें राम लाल वृद्ध आश्रम छोड़ गए। दंपति ने जब रोते हुए बेटे और बहू के बारे में बताया तो सुनने वालों के भी आंसू निकल आए।
Leave a comment