आगरालीक्स ….आगरा में जेल से रिहा होने के बाद अपनी दूसरी फिल्मी पारी की शुरुआत अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म भूमि की शूटिंग से की। बमरौली कटारा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रिश्तेदार कौशल वाजपेयी की हवेली में परिवार की 250 साल पुरानी हवेली में निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म भूमि का पहला शॉट संजय दत्त ने गणेश पूजन के बाद दिया। यहां कई दिनों तक हवेली और ताजगंज में संजय दत्त के साथ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, अभिनेता शेखर सुमन और शरद केलकर पर भी कई शॉट फिल्माए जाएंगे।
पिता-पुत्री के इमोशनल रिश्तों पर आधारित फिल्म भूमि की शूटिंग के लिए अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बुधवार सुबह आठ बजे से फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। 40 कमरों वाली हवेली के एक ओर के हिस्से में शूटिंग की गई। संजय दत्त क्रीम कलर के कुर्ता पाजामा में और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी क्रीम कुर्ता, ग्रे कार्डिगन और बैंगनी रंग की सलवार में नजर आईं। फिल्म में संजय दत्त जूता व्यापारी बने हैं।
आगरा में 15 दिन रहेंगे संजय दत्त
250 साल पुरानी इस हवेली में अब उनके नाती कौशल वाजपेयी का परिवार रहता है। कहानी की मांग के मुताबिक कमरों का इंटीरियर कुछ बदला गया है। एक दीवार पर तोता और मैना का चित्र बनाया गया है तो दूसरी दीवार पर फूल-पत्तियों की डिजाइन उकेरी गई है। 15 दिनों तक हवेली में शूटिंग करनी है। सुबह पूजा में वह भी शामिल हुए।
Leave a comment