आगरालीक्स.. आगरा में बडे ज्वैलरी शोरूम में लगी आग, आग की लपटें और धुआं उठने से खलबली मच गई, दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
आगरा में गुरुवार को एमजी रोड स्थित कनक सान्वी ज्वैलर्स शोरूम के प्रथम तल से आग की लपटें और धुआं उठने लगा, कुछ ही देर में दमकल कर्मी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
21 मई को आईएसबीटी के पास रेस्टोरेंट में आग
21 मई 2019 को आगरा में आईएसबीटी के पास होटल और एक रेस्टोरेंट में लगी आग, आग की लपटें बेकाबू होने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में लगे हैं, पफायर बिग्रेड को सूचना दी गई है। आग की लपटें बेकाबू होती जा रही हैं।
मंगलवार शाम को आईएसबीटी के साइड रोड पर बने रेस्टोरेंट और होटल से आग की लपटें उठने लगीं। ओम सांई राम भोजनालय में लगी आग को काबू पाने लें लोग लग गए, इसी दौरान बगल के होटल की छत से आग की लपटें दिखाई देने लगी। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौडती एसी बस में आग
मंगलवार दोपहर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एसी बस में सिरसागंज के पास आग की लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने बस को रोक दिया, इसी बीच आग की लपटें बेकाबू हो गईं, यात्री अपना सामान छोडकर बस से कूद कर जान बचाने के लिए भागे। कुछ ही देर में बस खाली हो गई। यात्री बस से दूर जाकर खडे हो गए।