आगरालीक्स… मथुरा में वोटों की बारिश के बीच छाता लेकर पहुंची हेमा मालिनी, भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी को रिकॉर्ड एक लाख वोटों से बढत मिली है, वे प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह से एक लाख वोट से आगे चल रहीं हैं। हर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को अच्छे वोट मिले हैं।
आगरा में भाजपा आगे
गुरुवार सुबह से मंडी समिति में मतगणना चल रही है, आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 63278 वोट मिले हैं, उन्हें कडी टक्कर दे रहे बसपा के मनोज सोनी को 49716 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी करीब 13 हजार वोट से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित को 3763 वोट मिले हैं।
फतेहपुर सीकरी से भाजपा के राजकुमार चाहर बहुत आगे
फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा के राजकुमार चाहर को 102404 वोट मिले हैं, कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर 26602 वोट से दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर गठबंधन के गुडडू पंडित को 22239 वोट मिले हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 76 हजार वोट से आगे हैं।
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा प्रो एसपी सिंह बघेल 63278
गठबंधन बसपा मनोज सोनी 49716
कांग्रेस प्रीता हरित 3763
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर 102404
गठबंधन बसपा गुडडू पंडित 22239
कांग्रेस राजबब्बर 26602
आगरा उत्तर विधानसभा
भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल 11667
गठबंधन बसपा सूरज शर्मा 5400
कांग्रेस रणवीर शर्मा 768