आगरालीक्स…. बड़बोली फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत का ट्विटर एकांउट आज अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था.
सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहने वाली कंगना हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. और इसी के चलते अक्सर ट्रोल होती हैं. हांलाकि वह ट्रालर का भी मुंहतोड़ जवाब देती हैं.
कंगना के ट्विटर एकांउट को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किये जाने की जानकारी बाद में ट्विटर पर ही दी और ट्विटर के सीईओ जैक को टैग करते हुए उन लोगों पर करारा वार किया, जिन्होंने उनके ट्विटर एकांउट को बैन करने की मांग की थी , ज्ञातव्य है कि ट्विटर पर Suspend Kangna Ranavt ट्रेंड भी कर रहा है.
कंगना का नया ट्वीट
अभिनेत्री कंगना ने ट्वीट कर लिखा ‘लिबरल अब उनके चाचा जैक के पास जाकर रोने लगे. और मेरे एकांउट को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कराया वो लोग मुझे धमका रहे हैं. मेरा एकांउट/वर्चुअल आईडेटीटी कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है. मगर मेरा रीलोलेड देश मत वर्जन फिल्मों के जरिये वापस आयेगा. तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहुंगी.’