Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Kasganj Communal clash: Police use drone camera, Internet service stop
बिगलीक्स

Kasganj Communal clash: Police use drone camera, Internet service stop

129

आगरालीक्स… कासगंज में खूनी संघर्ष के बाद भडकी हिंसा पर काबू पाने के लिए हाईटेक पुलिसिंग, ड्रोन कैमरे से उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है, इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। धारा 144 लागू करते हुए इंटरनेट सेवा 28 जनवरी रात 10 बजे तक ठप कर दी गई है। वहीं, सीमाओं को सील कर दिया है, कासगंज में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
26 जनवरी को कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालते समय एबीवीवी और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और समुदाय विशेष के युवाओं के बीच विवाद के बाद मारपीट और फायिरंग होने लगी थी। साम्प्रदायिक बवाल शहर में पफैलने के बाद हुई फायरिंग में एबीवीपी के कार्यकर्ता चंदन गुप्ता 22 की गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह अंतिमसंस्कार से पहले शव को रखकर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। सीएम योगी आ​दित्यनाथ के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बस और एंबुलेंस में लगाई गई
चंदन गुप्ता का अंतिम संस्कार कर लौट रही भीड ने बस और खाली मकान में आग लगा दी, इसके बाद शहर भर में हिंसह झडपे होने लगी, पुलिस ने उपद्रवियों को खदेडा लेकिन अलग अलग जगह से आगजनी की सूचना आने लगी।
ड्रोन कैमरे से निगरानी
इसके बाद अलीगढ पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू की, जिस स्थान पर भीड दिखाई दी पुलिस ने उन्हें खदेड दिया।


50 से ज्यादा अरेस्ट, इंटरनेट ठप
कासगंज बवाल में पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया है, अफवाह पर काबू पाने के लिए धारा 144 लगाते हुए 27 जनवरी शाम पांच बजे से 28 जनवरी रात 10 बजे तक इंटरनेट सर्विस ठप कर दी है। कासगंज क्षेत्र में सभी मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी की इंटरनेट सर्विस ठप कर दी गई है, जिससे सोशल मीडिया से अफवाह न फैल सके।


साध्वी प्राची ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया अल्टीमेटम
एटा सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया के राज पैलेस आवास पर साध्वी प्राची ने कहा कि कासगंज में तिरंगा यात्रा पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 24 घण्टे में कार्रवाई नहीं हुई तो कासगंज जाएंगी, उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से सीधे फोन से बात हुई है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

saadhvi

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

error: Content is protected !!