नईदिल्लीलीक्स.. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर में किसानों का रेल रोको आंदोलन चल रहा है। कई स्थानों पर ट्रेनें रोक दी गई हैं। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलने वाले इस आंदोलन में हरियाणा के सोनीपत, अंबाला और जींद में किसान पटिरयों पर बैठ गए हैं। इनमें महिलाएँ भी शामिल हैं। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती एक्सप्रेस को भी रोका गया। आंदोलन को देखते हुए देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल पर ध्यान केंद्र करने के साथ ही रेलवे सुरक्षा बलों की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।
भारतीय किसान यूनियन ने अपील की है कि आंदोलन को शांतिपूर्ण रखा जाए लेकिन देश के कई राज्यों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। कई संवेदनशील जिलों में स्टेशनों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
एहतियान रोकी गई ट्रेनें
तय कार्यक्रम के अनुसार किसान रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने आ रहे हैं। इसलिए एतिहात के तौर पर रेलवे ट्रेन को पहले ही किसी स्टेशन पर रोक दिया जा रहा है ताकि टकराव की स्थिति न हो और यात्रियों को भी परेशानी नहीं हो।
मुजफ्फरनगर स्टेशन पर ट्रैक पर पहुंचे किसान
मुजफ्फरनगर में किसान यूनियन के लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए हैं। इसके बाद ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका जा रहा है। बांद्रा से चलकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन फिलहाल मेरठ कैंट स्टेशन पर रोक दी गई है।
जगह-जगह रोकी ट्रेनें
मोदी नगर में रेलवे स्टेशन पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इसलिए पहले ही स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया है। हरियाणा के रोहतक में किसान आंदोलनके मद्देनजर गंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी रोक दी गई है।