Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Relief if Agra cinema hall opens at full capacity
टॉप न्यूज़बिजनेस

Relief if Agra cinema hall opens at full capacity

248

आगरालीक्स… आगरा में सिनेमा उद्योग को संजीवनी की जरूरत है। सिनेमा हॉल संचालकों को अभी तक मात्र 40 फीसदी क्षमता से दर्शकों के लिए ही अनुमति दी गई है। नई फिल्में भी कम दर्शकों की वजह से नहीं लग पा रही है। आगरा के वाशिंदों ने डीएम से सिनेमा हॉल को भी पूरी क्षमता से खोले जाने की मांग उठाई है, जिससे लोग कोरोना के भय के माहौल से मुक्त हो सकें।

पूरी क्षमता से दर्शकों को आने की मिले अनुमतिः हर्ष

हर्ष कुमार

राजामंडी निवासी हर्ष कुमार ने कहा है डीएम के प्रयास से आगरा लगभग कोरोना फ्री हो गया है। बाजार और अन्य प्रतिष्ठान सामान्य की तरह ढर्रे पर आ रहे हैं लेकिन अभी तक आगरा के सिनेमा हॉल में सन्नाटा पसरा हुआ है। नई फिल्में भी सिनेमा हॉल में नहीं आ रही है। यदि प्रशासन सिनेमा हॉल को पूरी क्षमता से दर्शकों को आने की अनुमति प्रदान करे तो यह सिनेमा उद्योग के लिए संजीवनी तो होगा ही, साथ ही आसपास के कारोबारियों को लाभ मिलेगा और उनका धंधा भी  रफ्तार पकड़ सकता है।

सिनेमा हाल खुलने से लौटेगी पुरानी रौनक

रोहिनउद्दीन

पायचौकी निवासी रोहिनउद्दीन उर्फ शहनाज का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारें अब सभी को अनुमित प्रदान कर रही हैं। चेन्नई में हुए क्रिकेट टेस्ट मैच में दर्शकों को अनुमति दी गई और अब 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में सभी दर्शकों को आने की अनुमति दे दे गई है। ऐसी स्थिति में आगरा में भी सिनेमा हॉल समेत जो भी प्रतिष्ठान आदि पर कोरोना को जो अंकुश है, उसे समाप्त किया जाए तो एक बार फिर अपनी ताजनगरी में पुरानी रौनक लौट आएगी।

नई फिल्में नहीं लग पा रहीं

सुबोध गर्ग

आगरा सिनेना एग्जीवीटर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राजीव सिनेमा के संचालक सुबोध गर्ग का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद से आगरा के सिनेमा हॉल बंद हो गए। इसके बाद सिनेमा हॉल संचालकों को खासा नुकसान झेलना पड़ा। आगरा के सिनेमा डीएम के दिशा-निर्देश पर कोविड नियमों का पालन करते हुए कम दर्शकों के साथ सिनेमा हॉल खोले जा रहे हैं लेकिन पूरी क्षमता से सिनेमा हाल नहीं खुले होने से दर्शक कम आ रहे हैं। नई फिल्में भी नहीं लग पा रही हैं। डीएम के प्रयासों से आगरा कोरोना संक्रमण का बखूबी मुकाबला किया है। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया है कि वह सिनेमा हॉलों को पूरी क्षमता से खोलने की अनुमति दें तो सिनेमा उद्योग भी संकट से उबर सकेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh is visiting Agra on Sunday, September 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार 13 सितंबर को आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. ताजनगरी...

बिजनेस

Agra News: Panel discussion in Agra on “Beyond the Mandap: The Business of the Wedding Economy”…#agranews

आगरालीक्स…भारतीय शादियां अब केवल परंपराएं नहीं बल्कि एक बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The trend of creating 1980s-style images using Artificial Intelligence (AI) is rapidly gaining popularity in Agra.

आगरालीक्स…AI की टाइम मशीन से 80’s में पहुंचे आगरा के लोग, आम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra experienced bright, intense sunshine during the day. The temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर निकाले पसीने. दिन में तेज धूप निकली....

error: Content is protected !!