आगरालीक्स… नए कृषि कानून के समर्थन में अब किसान संगठन भी उतरने लगे हैं। किसानों के आंदोलन के विरोध में आज सुबह एत्मादपुर क्षेत्र के किसानों ने किसान सेना के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शन किया।
दिल्ली में सिंघु बार्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना देने और किसानों के हित के बिल को नहीं मानने को लेकर आंदोलनकारी किसानों का विरोध शुरू हो गया है। आगरा में आज किसान सेना के नेतृत्व में दिल्ली जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस पर पहुंच गए। किसान कृषि बिल के समर्थन में पीएम मोदी को ज्ञापन देंगे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर किसानों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। बाद में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मौके पर पहुंचे अधिकारियों को दिया।