आगरालीक्स…जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तानी करेंगे केएल राहुल. पहले शिखर धवन बने थे कप्तान, अब बनाए गए उप कप्तान…
भारत के अगले जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है और उन्हें इस सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. वहीं पहले चुनी गई टीम में कप्तान बनाए गए शिखर धवन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि पहले जब इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई थी तब राहुल टीम में नहीं थे. बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तानी सौंपी थी. लेकिन अब राहुल की वापसी होने पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया है. सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा जबकि आखिरी वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम इंडियारू केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.