Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Know the Rules for those coming and going by flight in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Know the Rules for those coming and going by flight in Agra…#agranews

193

आगरालीक्स…(19 July 2021 Agra News) आगरा से फ्लाइट से जा रहे हैं या कहीं से आ रहे हैं तो कोरोना की जांच और क्वारंटीन भी रहना पड़ सकता है. जानें क्या हैं नियम. दो दिन बाद मुंबई के लिए भी फ्लाइट

अनलॉक हुई एयरकनेक्टिविटी
आगरा से फ्लाइट सेवा अनलॉक कर दी गई है. सोमवार को अहमदाबाद—आगरा—अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू कर दी गई. पहले दिन ही यात्रियों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिला. अहमदाबाद से 55 यानी आगरा आए तो वहीं आगरा से 78 पैसेंजर अहमदाबाद के लिए फ्लाइट से रवाना हुए. 21 जुलाई से आगरा से मुंबई की फ्लाइट भी शुरू हो रही है. आगरा में एयर ट्रेवल बढ़ने से न सिर्फ आगरा के लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि इससे आगरा के कारोबारियों और पर्यटन इंडस्ट्री को भी काफी राहत मिलेगी.

कोरोना की जांच जरूरी
इधर आगरा से एयर कनेक्टिविटी भले ही अनलॉक कर दी गई हो लेकिन शासन के आदेश पर हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी ​और सख्त नियम भी बनाए गए हैं. दरअसल हवाई जहाज द्वारा आगरा आने वाले सभी यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं. ये जांच हर पैसेंजर की होगी. वहीं रिपोर्ट आने तक यात्रियों को होम क्वारंटीन रहने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं अगर कोई आगरा से बाहर के शहरों के लिए यात्रा करने जा रहा है तो उसे वहां के डेस्टीनेशन पर जारी नियमों का पालन करना जरूरी होगा. ऐसे में अगर आगरा से कोई अहमदाबाद जाना चाहता है तो वह गुजरात सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों को पहले देख सकता है.

मुंबई के लिए 21 जुलाई से फ्लाइट
इधर सोमवार को आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद 21 जुलाई से मुंबई के लिए भी इंडिगो द्वारा फ्लाइट शुरू की जा रही है. ऐसे में अगर कोई मुंबई जा रहा है तो वह महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों को पहले गूगल पर सर्च कर सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!