आगरालीक्स….आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 113 हो गए हैं, जानें कोरोना के मरीजों में इस बार क्या लक्षण मिल रहे हैं, ओमिक्रॉन में लक्षण कैसे हैं, एसएन के माइक्रोबायोलाजी विभाग के अध्यक्ष डा. अंकुर गोयल
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 113 हो गए हैं, नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। आगरा में नए केस कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं। यह अभी पता नहीं चला है। मगर, कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के 113 मरीजों में से एक मरीज ही एसएन में भर्ती है जबकि 112 मरीज होम आइसोलेशन में घर में इलाज करा रहे हैं।
गला खराब, सर्दी जुकाम और बुखार वह भी तीन दिन तक
गरा में इस बार कोरोना के मरीजों में मामूली लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को सर्दी जुकाम और गले खराब की समस्या आ रही है। इसके साथ ही हल्का बुखार आ रहा है। यह भी केवल दो से तीन दिन तक ही आ रहा है। इसके बाद यह ठीक हो रहा है।

फेंफड़ों पर असर नहीं कर रहा कोरोना
एसएन के माइक्रोबायोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में फेंफड़ों में संक्रमण हुआ था। दूसरी लहर में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट ने दो से तीन दिन में फेंफड़ें छलनी कर दिए थे। मगर, इस बार कोरोना संक्रमित मरीजों के फेंफड़ों पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। केवल अपर रेस्पेरेटरी सिम्स्टम्स की दिखाई दे रहा है।
ओमिक्रॉन संक्रामक ज्यादा, घातकता कम
वायरस में म्यूटेशन होते हैं, कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीकी, डेल्टा, कप्पा वैरिएंट के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रामक अधिक है, यह फैल तेजी से रहा है लेकिन अभी तक मिल रही रिपोर्ट में यह संक्रामक नहीं है।