आगरालीक्स …आगरा के आंबेडकर विवि में बैठेंगे अब दो कुलपति, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलपति बने प्रो. चन्द्रशेखर सिंह. मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया, अलीगढ़ मंडल के करीब 400 कॉलेज आंबेडकर विवि, आगरा से अलग हो जाएंगे और राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबदृध हो जाएगा।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से आगरा और अलीगढ़ मंडल के 1200 कॉलेज संबदृध हैं। कॉलेजों की संख्या अधिक होने पर राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ की स्थापना की गई है। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के पहले कुलपति दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर को बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को आंबेडकर विवि, आगरा के खंदारी परिसर में कार्यभार ग्रहण किया।
विवि में रहकर करेंगे काम
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर डॉ. आंबेडकर विवि, आगरा में रहकर कार्य करेंगे। यहां से ही व्यवस्थाएं देखेंगे, अभी आंबेडकर विवि से ही राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ संचालित होगा।