आगरालीक्स….. 2023 में आगरा वासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिलने जा रही है, बहुप्रतीक्षित केपी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (सुपर स्पेशलिटी अस्पताल) शीघ्र शुरू होने वाला है, एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं, विश्वस्तरीय संसाधनों से लैस, सभी प्रकार के ट्रांसप्लांट भी हो सकेंगे
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
आगरा में वर्ष 2023 में आगरा वासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी सुविधा मिलेगी। बहुप्रतीक्षित केपी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (सुपर स्पेशलिटी अस्पताल) शीघ्र शुरू होने वाला है। । कहा जा रहा है कि यह अस्पताल आगरा वासियों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि यहां विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उनके लिए उपलब्ध होंगी। एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध होने से शहर वासियों को अन्य राज्यों में इलाज के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि बाग मुजफ्फर खां रोड, सेंट जाॅन्स काॅलेज के पास (पुराना रघुनाथ टॉकीज़) में इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अस्पताल जल्द संचालित होने वाला है। अस्पताल काफी बड़े क्षेत्र में निर्मित है और इसमें कई तल हैं। हर एक तल पर अलग – अलग सुविधाएं दी जा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आगरा जिले में यह सबसे बड़ा अस्पताल होगा। जहां एक ही छत के नीचे, समस्त प्रकार के ट्रांसप्लांट आदि की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा यहां विश्वस्तरीय आई.सी.यू, माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर, एन.आई.सी.यू, पी.आई.सी.यू, जनरल वार्ड आदि की सुविधायें है। अधिकारियों की मानें तो भवन निर्माण से लेकर उपकरणों के अधिष्ठापन का काम लगभग पूर्ण हो चुका है और इन्हें फाइनल टच दिया जा रहा है। मरीजों को लाने ले जाने के लिए आई.सी.यू सुविधा से लैस एम्बुलेंस होगी|
नवनिर्मित अस्पताल में न्यूरोलाॅजी विभाग, ह्दय रोग विभाग, यूरोलाॅजी विभाग, नेफ्रोलाॅजी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, आई वी एफ, आॅर्थोपेडिक विभाग, मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग, नेत्र रोग विभाग, ईएनटी यानि नाक, कान, गला रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग, ऐनेस्थीसिया विभाग, बाल रोग विभाग, गैस्ट्रोएंटरोलाॅजी विभाग आदि शामिल हैं। साथ ही इसमें ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, पैथोलाॅजी, माइक्रोबायोलाॅजी, रेडियोलाॅजी यानि एक्सरे-अल्ट्रासाउंड, सी.टी, एम. आर.आई, मैंमोग्राफी, ब्लड बैंक, फिजियोथैेरेपी, आई.सी.यू, डायलिसिस आदि सुविधाएं भी रहेंगी।