आगरालीक्स ….आगरा में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट में एनसीईआरटी पढ़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर आसान रहा। केमिस्ट्री रही कठिन।

आगरा के 12 केंद्रों पर रविवार दोपहर दो से शाम 5.20 बजे तक नीट आयोजित की गई। नीट देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि बायोलॉजी आसान रहा तो भौतिक विज्ञान औसत स्तर का था। मगर, केमिस्ट्री सबसे कठिन रहा। अभ्यर्थियों ने बताया कि 11 वीं और 12 वीं एनसीईआरटी से काफी प्रश्न पूछे गए थे, जिन छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबें पढ़ी, उनके लिए पेपर सामान्य रहा।