
आगरालीक्स आगरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल क्रष्ण आडवाणी के तेवरों ने भाजपाईयों के पसीने छुडा दिए। उन्होंने माइक थामा और कहा कि ये कोई बात है, सबसे पहले मेरा संबोधन करा दिया। पहले और लोग बोले और आगरा के बारे में बताएं, इसके बाद ही मुझे बुलाया जाना चाहिए। यह कहते हुए लाल क्रष्ण आडवाणी ने माइक रख दिया। इसके बाद ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने लोगों को संबोधित किया।
सोमवार को स्वर्गीय राजकुमार सामा की जीवनी मेरी कहानी मेरी जुवानी पुस्तक का विमोचन करने के लिए महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी पर आयोजित कार्यक्रम में दोपहर एक बजे पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल क्रष्ण आडवाणी पहुंचे। कुछ और वक्ताओं के संबोधन के बाद लाल क्रष्ण आडवाणी ने दोबारा माइक थामा। उन्होंने कहा कि पार्टी और देश का भविष्य तब बनेगा, कार्यकर्ता पार्टी के अनुरूप कार्य करते रहें, हमें पद प्राप्त करने के लिए काम करने की जरूरत नहीं है, व्यक्ति निर्माण करना है।
अंग्रेजी और सिंधी आती है, हिंदी नहीं
आडवाणी ने यह कहते हुए सभागार में लोगों को स्तब्ध कर दिया कि मुझे सिंधी और अंग्रेजी आती है, हिंदी नहीं आती। रामायण और महाभारत भी सिंधी में ही पढे हैं। सिनेमा देखकर हिंदी सीखी है।
डर से आस्ट्रेलिया में पढे सीएम अखिलेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव आस्ट्रेलिया में पढे हैं, इसके बाद भी टोना टोटका से डरते हैं। इसलिए वे दादरी कांड में पीडितों के घर नहीं गए, उन्हें अपने यहां बुला लिया। उन्हें डर है क्योंकि ऐसा कहा जाता है जो सीएम नोएडा गया, उसकी कुर्सी जा सकती है। उन्होंने इकलाखा को दिए गए लाख के मुआवजे पर भी सवाल उठाए हैं।
Leave a comment