Tuesday , 13 January 2026
Home agraleaks Ipod reveal the murder mystery of DEI research student Neha Sharma
agraleaks

Ipod reveal the murder mystery of DEI research student Neha Sharma

neha
आगरालीक्स
……..डीईआई शोध छात्रा नेहा की हत्या के बाद से एपल कंपनी का आईपॉड गायब था। इस आईपॉड को दिल्ली में इस्तेमाल किया जा रहा था। सीबीआई की टीम ने आईपॉड इस्तेमाल कर रही छात्रा को पकडने के बाद पूछताछ की तो पता चला कि उसके मामा ने आईपॉड दिया था। जब छात्रा के मामा से पूछताछ की गर्इ् तो शाह मार्केट से आईपॉड बेचे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में सीबीआई की टीम ने दो कंप्यूटर कारोबारियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। नेहा की हत्या के बाद से लैपटॉप तो मिल गया था, लेकिन आईपैड नहीं मिला था। सीबीआई की टीम कंप्यूटर कारोबारियों से पूछताछ कर रही है।
15 मार्च 2013 को शोध छात्रा नेहा शर्मा का शव जूलॉजी लैब में मिला था। इससे कुछ दूर पर ही नेहा का लैपटॉप और मोबाइल भी मिल गया था। जबकि कार खेल गांव के पास मिली थी। इस मामले में पुलिस ने छात्र उदय स्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर सिंह को ​जेल भेज दिया था। ये दोनों की जमानत पर जेल से बाहर है। नेहा के पिता एयर फोर्स से रिटायर रिषि पाल शर्मा ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद से सीबीआई की टीम मामले की जांच कर रही है।
कंप्यूटर कारोबारियों से मिला आईपॉड
नेहा हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है। हत्याकांड की कडी से कडी जोड रही सीबीआई टीम शाह मार्केट तक पहुंच गई और नेहा शर्मा का आईपॉड बरामद कर लिया। दो कंप्यूटर कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुता​बिक, कारोबारियों के पास नेहा का आईपॉड मिला है। सीबीआई ने कुछ और लोगों को भी ​हिरासत में लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!