आगरालीक्स (04 October 2021)… यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल पर धरने पर बैठे किसान.
यमुना एक्सप्रेस वे पर भाकियू का धरना
लखीमपुर खीरी में कल हुई हिंसा के बाद किसानों ने आगरा मंडल मे कई जगह प्रदर्शन किया। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल बूथ पर दोपहर को भारतीय किसान यूनियन अंबावता और अन्य संगठनों ने धरना दिया। किसानों के धरने को देखते हुए पहले से ही एडीएम और पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

नहीं रोके वाहन
पुलिस को सूचना मिली थी कि किसान नेता टोल पर कब्जा कर सकते हैं। ऐसे में आवागमन प्रभावित हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस पहले ही पहुंच गई थी। हालांकि किसानों ने किसी भी वाहन को नहीं रोका। महज बूथ पर धरना देते रहे। अफसर उन्हें समझाने में लगे थे।
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
मथुरा में भाकियू ने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यहां पर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक किसान कलक्ट्रेट में धरना दे रहे थे।
फीरोजाबाद में भी प्रदर्शन
फीरोजाबाद में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। वे कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- india top news
- Lakhimpur Kheri
- Lakhimpuri Kheri
- Lakhimpuri Kheri News
- Lakhimpuri Kheri protest
- Mathura news
- mathura news update
- trend news
- UP news
- भाकियू
- यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल पर धरने पर बैठे किसान
- यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल पर धरने पर बैठे किसान
- लखीमपुर खीरी