Saturday , 8 August 2026
Home agraleaks Late night drive, Selfi with friends; DPS student killed in car crash in Agra
agraleaks

Late night drive, Selfi with friends; DPS student killed in car crash in Agra

198

shivani 4
आगरालीक्स…… आगरा में लेट नाइट लांग ड्राइव और सेल्फी के शौक में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। व्हाट्सएप पर चैट के बाद डीपीएस की छात्रा और उसके दोस्त रात को बर्थडे पार्टी सेलीब्रेट करने के लिए घर से चुपचाप निकल आए। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में डीपीएस की छात्रा की मौत हो गई और तीन दोस्त घायल हो गए।
एक अखबार की खबर के मुताबिक एक्सपोर्टर विजय सिंह पुंढीर मंगलम एस्टेट
न्यू आगरा में रहते हैं, उनके 16 वर्षीय बेटे यश का शुक्रवार को जन्मदिन था, वे अपनी बेटी डीपीएस की आठवीं की छात्रा शिवांगी सिंह, बेटे यश और उसके दोस्तों को लेकर फतेहाबाद रोड स्थित पिंच ऑफ स्पाइस रेस्टोरेंट में गए। यहां बर्थ डे पार्टी करने के बाद रात करीब बारह बजे घर लौट आए।

shivangiव्हाट्सएप पर चैटिंग के बाद बर्थडे सेलीब्रेट करने निकले दोस्त
देर रात शिवांगी और यश की अपने दोस्तों मीनल (16), गर्वित (17) और गोविंद सोनी (16) ने व्हाट्सएप पर चैट करते हुए लेट नाइट ड्राइव और बर्थडे पार्टी सेलीब्रेट करने की प्लानिंग की। रात दो बजे शिवांगी और यश ने इनोवा कार को चुपचाप निकालकर दोस्तों को बुला लिया। वे चारों दोस्तों के साथ कैंट स्टेशन स्थित कमसम रेस्टोरेंट जाने के लिए निकले।

हादसे में मौके पर ही शिवांगी की मौत
तेज रफ्तार इनोवा धाकरान चौराहे पर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी ओर चली गई। कार के चारों गेट खुल गए। गाडी में पफंसी शिवांगी को पुलिस और स्थानीय लोगों से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गर्वित, यश और गोविंद को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया।

shivangi 226 अप्रैल को कार ड्राइव की सेल्फी कवर फोटो की अपडेट
शिवांगी को दोस्तों के साथ ड्राइव और सेल्फी खींचकर अपडेट करने का शौक था। उन्होंने 26 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ कार में ली गई सेल्फी का कवर फोटो अपडेट किया था। आठ जुलाई को अपनी एक सेल्पफी भी अपडेट की है।

सोशल मीडिया पर शौक की लहर
डीपीएस छात्रा शिवांगी की मौत की खबर से फेसबुक और व्हाट्सएप पर दिन भर शौक की खबर चलती रही। जिन लोगों से हाल ही में शिवांगी मिली थी, उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि कल जो उनके साथ हंसकर बात कर रही थी, अब वह इस दुनिया में नहीं है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे...

agraleaksटूरिज़्म

Ritesh Pratap of Agra did Kinnaur Kailash Yatra by Bullet Bike

आगरालीक्स…आगरा के रितेश प्रताप ने बुलेट मोटरसाइकिल से की किन्नौर कैलाश यात्रा....

agraleaksआगरा

Agra News: Sanskar Bharati Agra to honor 101 art gurus on Guru Purnima…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु पूर्णिमा पर 101 कला गुरुओं का होगा सम्मान. भारतीय...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!