Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Parents publicly beat lovers in Agra
agraleaks

Parents publicly beat lovers in Agra

love
आगरालीक्स…… आगरा में बीच सडक पर प्रेमी प्रेमिका की जमकर धुनाई लगाई गई, प्रेमिका को पकडकर परिजन घर ले जाने लगे, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही जाना चाहती थी। इसे लेकर भीड भाड वाले प्रतापपुरा चौराहे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
गोकुलपुरा निवासी बाइस वर्षीय युवती और बाग राजपुर सदर के कपिल बरौलिया के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध हैं और दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोनों के परिवार राजी नहीं थे। युवती ने पुलिस को बताया कपिल के साथ शादी करने को उसने 27 जुलाई को घर छोड़ दिया। उसके परिजनों ने कपिल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जानकारी होने पर 29 जुलाई को उन्होंने समर्पण कर दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। बालिग होने के कारण उसे अपनी मर्जी से कहीं भी रहने की इजाजत दे दी। इसके बाद वह कपिल के साथ रह रही थी।
युवती और कपिल शनिवार दोपहर प्रतापपुरा चौराहा स्थित देवीराम रेस्टोरेंट गए थे। इसी दौरान युवती के परिजनों ने फोन किया, तो उसने अपने वहां होने की जानकारी दे दी। परिवार के लोग मुलाकात और बातचीत करने के बहाने रेस्टोरेंट पहुंच गए, युवती पर घर चलने का दबाव बनाने लगे। इन्कार करने पर उसे जबरन ऑटो में डालकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई शुरू कर दी, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख परिजन भाग निकले। बाद में दोनों सदर थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने बताया, दोनों के परिजनों को बुलाया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!