आगरालीक्स…(5 February 2022 Agra News) आगरा सहित यूपी में 7 फरवरी से स्कूल खोलने की तैयारी….
कोरोना की तीसरी लहर पर काबू पाए जाने के बाद से स्थिति अब नियंत्रण में है. देश में कोरोना का ग्राफ फिर से कम हो रहा है. इसके कारण देश के कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है. कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल बुलाया जाने लगा है. उत्तर प्रदेश में भी 6 फरवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश हैं लेकिन प्रदेश सरकार 7 फरवरी से स्कूल खोलने की तैयारी में है.

यूपी में कोरोना संक्रमितों की लगातार कम होती संख्या और तेज वैक्सीनेशन के मिल रहे परिणाम को ध्यान में रखते हुए सरकार 7 फरवरी से कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी में है. हालांकि इस संबंध में आज देर शाम को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में ही निर्णय लिया जाएगा.