आगरालीक्स.. आगरा में शराब ठेका का कैश लेकर जा रहे मैनेजर की पुलिस चौकी ी पास गोली मारकर हत्या।
आगरा के नवलगंज में धूलियागंज निवासी विनोद यादव का शराब का ठेका है, यहां हाथरस के रहने वाले 30 के सोनू मैनेजर हैं। वे सोमवार सुबह शराब के ठेके का कैश लेकर बाइक से निकले, बाइक पर पीछे शराब ठेके का कर्मचारी ओमप्रकाश बैठा हुआ था।
पुलिस चौकी के पास गोली मारकर हत्या
बीएसए पफैक्ट्री के पास सोनू की बाइक के आगे एक नकाबपोश बदमाश खडा हो गया, बाइक रुकते ही उसने गोली मार दी और तमंचा लहराते हुए भाग गया। सोनू को अस्पताल पहुंचाया, वहां उसे म्रत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।