आगरालीक्स.. आगरा सहित यूपी और पंजाब में स्कूल खुल गए हैं, एमपी के सीएम सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल समेत मौन उपवास पर।
शिवराज सिंह मंत्रिमंडल समेत मौन उपवास पर
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान आइटम कहे जाने के बाद राज्य में सियासी बवाल शुरू हो गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस बयान के विरोध में अपने मंत्रिमंडल समेत धरने पर बैठ गए। सीएम दो घंटे तक मौन उपवास पर बैठेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्यवाही करेंगी। उन्होंने कहा कि क्योंकि मैं दलित जाति से हूं। इसलिए कमलनाथ को इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है। इमरती देवी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कमलनाथ को पार्टी से बाहर करने की अपील की है।
यूपी पंजाब में स्कूल खुले
कोरोना महामारी का कहर अभी कम जरूर हुआ है लेकिन अभी पूरी तरह थमा नहीं है। इस बीच उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आज से स्कूल खोल दिए गए हैं लेकिन स्कूलों को कोरोना वारयस से जुड़ी सभी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना होगा। बता दें कि कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को स्कूल खोलने की अनुमति दे दी थी। कुछ राज्यों ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोल दिए थे। उप्र और पंजाब में आज से स्कूल खोल दिए गए।
बलियाकांडः मुख्य अभियुक्त को 14 दिन की जेल
उत्तर प्रदेश के बलिया में गत दिनों हुए गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पुलिस ने रिमांड नहीं मांगी। आरोपी को बलिया जेल भेज दिया गया है। उधर आरोपी के परिजनों ने गोलीकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
हैदराबाद में जल प्रलय
हैदराबाद में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश से चहुंओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। तेज बहाव के कारण कारें, खिलौनों की तरह बहती दिख रही हैं। कुछ इलाकों में तो लग रहा है कि जैसे समुद्र बह रहा है। शहर के लोग बहुत डरे सहमे नजर आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमित 75 लाख पार
कोरोना संक्रमण के मामलो में हर रोज कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में 55,722 नए संक्रमितों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 75,50 273 पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 579 लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,14,610 हो गई है। इस बीच महामारी को मात देने वालों की संख्या 66 लाख के पार हो गई है। देश में अब कोरोना के एक्टिव मामले 7,72,055 हो गई, जो बहुत राहत देने वाली बात है।
आगरा में शराब के ठेके का कैश लेकर जा रहे मैनेजर की हत्या कर लूट
आगरा के नवलगंज में धूलियागंज निवासी विनोद यादव का शराब का ठेका है, यहां हाथरस के रहने वाले 30 के सोनू मैनेजर हैं। वे सोमवार सुबह शराब के ठेके का कैश लेकर बाइक से निकले, बाइक पर पीछे शराब ठेके का कर्मचारी ओमप्रकाश बैठा हुआ था।
पुलिस चौकी के पास गोली मारकर हत्या
बीएसए पफैक्ट्री के पास सोनू की बाइक के आगे एक नकाबपोश बदमाश खडा हो गया, बाइक रुकते ही उसने गोली मार दी और तमंचा लहराते हुए भाग गया। सोनू को अस्पताल पहुंचाया, वहां उसे म्रत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।